सचिन तेंदुलकर के देश रत्न सम्मान पर शिवानन्द तिवारी का हमला
स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में विदेशी ताकतों के हस्तक्षेप के बाद एक ट्वीट क्या किया बिहार की प्रमुख राजनीतिक पार्टी आरजेडी ने उनके खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया। आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि वे भारत रत्न के लायक ही नहीं है।
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन से जुड़े सचिन तेंदुलकरके एक ट्वीट के बाद बिहार की प्रमुख पार्टी आरजेडी सु्प्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी पार्टी नेता शिवानंद तिवारीने सचिन के बयान पर सख्त ऐतराज जताया है। सचिन की आलोचना करते हुए शिवानंद ने यहां तक कह डाला कि उन्हें भारत रत्न देने का फैसला सही नहीं था। ऐसे लोगों को भारत रत्न देने से इस सम्मान का अपमान हो रहा है। देश के सर्वोच्च सम्मान पर आरजेडी की ओर से अंगुली उठाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कई लोग इसे देश का अपमान बता रहे हैं।
सचिन ने गुरुवार को ट्वीट किया था कि भारत की एकता और अखंडता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है। बाहरी ताकतों को हमारे मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। बाहरी लोग केवल दर्शक हो सकते हैं, वे हमारी निजी मामलों में हिस्सेदार नहीं बन सकते। भारत के लोग अपने देश के बारे में सही तरीके से जानते और समझते हैं। वे अपने देश के हित में फैसला लेंगे। हमें सचिन के बयान में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं नजर आया। उन्होंने किसानों के विरोध में भी कोई बात नहीं कही है। इसके बावजूद राजद को उनके इस ट्वीट पर किस बात की आपत्ति है, यह समझना जरा मुश्किल हो रहा है।
अगर हम शिवानंद तिवारी के राजनैतिक जीवन पर प्रकाश डाले तो इनके पिता बक्सर संसदीय सीट से सांसद रहे तथा पहली बार स्वयं पियरो विधानसभा से विधायक बन कर राजनीतिक जीवन मे प्रवेश किया ,उसके बाद कई बार अलग अलग दलों के सहारे राज्य सभा के लिए निर्वाचित होते रहे।शिवानंद तिवारी हमेशा धारा के विपरीत चलने वाले नेताओं में शुमार रहे ।बिहार के सबसे चर्चित चारा घोटाले की जांच और पटना हाईकोर्ट में मुकदमा कर बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव को जेल भेजने का श्रेय भी इनके ही सर माथे सजा है ,हालांकि अब वे राज्य सभा की सीट नही मिलने के कारण नीतीश कुमार की जेडीयू छोड़कर पुनः श्री लालू प्रसाद की राष्ट्रीय जनता दल के बड़े नेताओं में शामिल है। जब कि सचिन तेंदुलकर कांग्रेस कोटे से राज्य सभा सांसद रहे और क्रिकेट के माध्यम से उन्होंने भारत का नाम ऊंचा किया।
सचिन तेंदुलकर भारत के सही रूप में भारत रत्न है उनके सम्मान पर सवाल उठाना कही से उचित नही है, जो भी लोग उनके सम्मान पर सवाल उठा रहे है यह उनकी निम्न स्तर की सोच को प्रकट करता है ,किसी कीमत पर शिवानंद तिवारी जी बयान को सही नही ठहराया जा सकता है।
मनोज कुमार दुबे✍️
Thanks
ReplyDelete